Fri 12 Jun 2026

ब्रेकिंग

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

परिचित युवक पर परिजनों का शक

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का किया अभ्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेधावियों के सम्मान में निकली भव्य ‘प्रेरणा रैली : क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 26, 2026
Post views : 194

सुजानपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने होनहार छात्राओं और छात्रों को फूल माला पहनाकर दिया आशीर्वाद

स्व. जगन्नाथ पटेल पब्लिक इंटर कॉलेज ने निकाली भव्य प्रेरणा रैली

फतेहपुर जनपद के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत दसवामील, समदाबाद स्थित स्व. जगन्नाथ पटेल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधन द्वारा हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के सम्मान में एक भव्य 'सम्मान रैली' का आयोजन किया गया। फूलों से सजे विशेष रथों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्सव का माहौल बना दिया।

रैली में विद्यालय के सात प्रमुख टॉपरों— शिवानी (94%), कृति गुप्ता (94%), शुभी द्विवेदी (93%), खुशी देवी (92.8%), मुस्कान (92.6%), श्रद्धा पटेल (92.6%) और सिद्धार्थ (87%) को विशेष रूप से सजाए गए वाहन रथों पर बैठाकर क्षेत्र भ्रमण कराया गया। रैली समदाबाद से शुरू होकर काजीपुर, अयाह, चकसकरन, सुजानपुर ,कमलापुर मोड़ और बहुआ सहित विभिन्न ग्रामों से गुजरी।

जगह-जगह अभिभावकों और ग्रामीणों ने इन होनहारों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।शोभायात्रा जब सुजानपुर गांव पहुँची, तो वहाँ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान लोकनृत्य और गाजे-बाजे की धुनों पर ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रधानाचार्य संतोष कुमार, अध्यक्ष पंकज सिंह और प्रबंधक अनीता देवी, आबजर्वर मोहित कुमार वर्मा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इस भव्य स्वागत के लिए हेमलता पटेल सहित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

प्रबंधन ने कहा, "इन होनहारों ने अपनी मेहनत से न केवल विद्यालय, बल्कि अपने माता-पिता और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। हमारा मुख्य ध्येय बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और यह रैली अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी इस दौरान विद्यालय के अध्यापक राजीव कुमार,नरेश कुमार योगेन्द्र प्रताप सिंह,शिव आशीष कुमार मुकेश कुमार शिप्रा आदि रहे |

Tags :

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Fatehpur News

UTTAR pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन