Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक हादसा : ट्रक से गिरी लकड़ी कार पर गिरी, एक की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Apr 30, 2026
Post views : 235

उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर चल रही एक कार पर आगे जा रहे ट्रक से लकड़ी की भारी बल्ली अचानक गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 40 वर्षीय अंजनी कुमार उर्फ सोनू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, अंजनी कुमार फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के नरीगाड़ा, अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले थे। वह अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी भी कार में मौजूद थी, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कार गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक से अचानक लकड़ी की एक बड़ी बल्ली नीचे गिर गई और सीधे कार पर आ गिरी। घटना इतनी अचानक हुई कि कार चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां माहौल गमगीन रहा। परिवार के लोगों ने बताया कि अंजनी कुमार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो बेटे शिवा और अंकुश और एक बेटी वैष्णवी को छोड़ गए हैं। औरास के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि ट्रक में लकड़ी सही तरीके से बांधी गई थी या नहीं। अगर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन