Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

नागफनी थाने के प्रभारी मनीष सक्सेना व उनकी टीम ने किया अवैध पटाखा फैक्टरी का किया भंडाफोड़,

टावर की बाउंड्रीवाल में सज रही थी जुए की फड़, सात गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दर्दनाक हादसा : जर्जर छत गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, May 16, 2026
Post views : 293

वायरिंग का काम करता था अनिकेत, मलबे में दबने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गदन खेड़ा इलाके में अचानक जर्जर छत गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान राम नगर निवासी अनिकेत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिकेत किसी काम से गदन खेड़ा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान एक पुरानी और कमजोर छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। छत गिरते ही अनिकेत मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके की ओर दौड़ लगाई और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से अनिकेत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।परिवार के मुताबिक, अनिकेत वायरिंग और बिजली से जुड़े काम कर मेहनत-मजदूरी करते थे। कम उम्र में ही उन्होंने घर की जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा संभाल लिया था। वह दो भाइयों और एक बहन में बीच के थे। पड़ोसियों का कहना है कि अनिकेत बेहद शांत स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के थे, इसलिए इलाके में भी उनकी अच्छी पहचान थी। हादसे के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां की इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों की समय रहते जांच और मरम्मत न होने की वजह से इस तरह के हादसे लगातार सामने आते रहते हैं। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन