Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, पीएसी कांस्टेबल की मौत, हेड कांस्टेबल घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 3, 2025
Post views : 99

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, पीएसी कांस्टेबल की मौत, हेड कांस्टेबल घायल!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पीएसी के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हेड कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

 काम से खागा आए थे, लौटते समय हुआ हादसा

  जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रामादेवी स्थित भाभानगर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र सिंह राठौर 12वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके साथ 45 वर्षीय कांस्टेबल सचिन पांडेय, जो प्रतापगढ़ के रहने वाले थे, किसी सरकारी कार्य से खागा आए थे। शाम करीब छह बजे जब दोनों अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।  

 कांस्टेबल की मौके पर मौत, हेड कांस्टेबल गंभीर

  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को खागा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टर सुभाषधर द्विवेदी ने कांस्टेबल सचिन पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह राठौर की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

 परिजनों को दी गई सूचना

  पुलिस ने हादसे की जानकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह राठौर के बेटे ज्ञानेंद्र सिंह को दी, जो बांदा जिले के तिंदवारी में रहते हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए।  

 पुलिस ने शुरू की जांच

  कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि शुरुआती जांच में यह हादसा बाइक की तेज रफ्तार और डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन