Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में अपहरण के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 25, 2025
Post views : 92

यूपी में अपहरण के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा!

    उत्तर प्रदेश हापुड़ : दरअसल यूपी के हापुड़ धौलाना थाना क्षेत्र में अगवा करने के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर एक आरोपी को नामजद करते हुए दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है बताया जा रहा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया दूसरा आरोपी फरार है पुलिस आरोपी के संबंधियों के घरों में दबिश दे रही है वहीं इस मामले में क्षेत्र के हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है मामला दो समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव है गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के एक इलाके की निवासी 16 वर्षीय किशोरी पड़ोस में दुकान पर कुछ सामान लेने निकली थी इसी दौरान आरोपी नदीम ने बहाने से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया इससे किशोरी बेसुध हो गई इसी बीच नदीम अपने एक दोस्त के साथ किशोरी को अपहरण कर ले गया आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को सुनसान जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए तीन-चार घंटे बाद किशोरी को होश आया तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी इसके बाद किशोरी के परिजन हिंदू संगठन के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धौलाना थाने पहुंचे. इस दौरान लोग आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे, मौके पर पहुंचीं CO अनीता चौहान और अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ गैर समुदाय के लड़के ने दुष्कर्म किया था, इस सम्बन्ध में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि पीड़िता की उस लड़के के साथ पहले से जान पहचान थी एफआईआर में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन