Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: CBI की छापेमारी में सेना के दो इंजीनियर एक लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 29, 2025
Post views : 168

CBI की छापेमारी में सेना के दो इंजीनियर एक लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल प्रयागराज में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी (CBI) ने शुक्रवार की देर शाम भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की CBI ने सेना के गैरिसन इंजीनियर और उसके असिस्टेंट को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है CBI लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने अधिकारियों के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की. आरोप है कि इन्होंने दिल्ली की कंपनी से 2.88 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी जानकारी के मुताबिक, मेजर रैंक के गैरिसन इंजीनियर और असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर द्वारा ही मैन पावर की सप्लाई का काम मिलना था दोनों ने यह ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली की फर्म से 2.88 लाख रुपए की डिमांड की थी CBI को यह इनपुट मिल गया था इसके बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम प्रयागराज पहुंच गई टीम ने देर शाम सेना के दोनों अफसरों को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया इसके बाद दोनों आरोपियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गई तमाम तरह के संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए जांच में इस काम में कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं CBI की टीम उसकी भी पड़ताल कर रही है फिलहाल दाेनों को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों से पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि CBI की टीम शनिवार को राजधानी लखनऊ लेकर आएगी इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा   CBI को इस रैकेट के और बड़ा होने की जानकारी मिली है इसमें कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं इसकी भी जांच, CBI कर रही है पूछताछ के लिए CBI दोनों आरोपियों की रिमांड ले सकती है इसके बाद पूछताछ का दायरा बढ़ाया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन