Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

हज़रत मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए करुणा और मानवता की मिसाल थे। वर्क संस्था की स्थापना के 39 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण ब्यू

नेताओं ने दिया अमन-चैन का संदेश

मलबे में दबकर बाबा और इकलौते पोते की मौत

अंकित परिहार ने गांव की बेटी को आगे बढ़ाने का किया प्रयास

गरीबों और राहगीरों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हज़रत मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए करुणा और मानवता की मिसाल थे। वर्क सं : हज़रत मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए करुणा और मानवता की मिसाल थे। वर्क संस्था की स्थापना के 39 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण ब्यू

आसिम अज़ीज़

Wed, Aug 26, 2026
Post views : 19

हज़रत मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए करुणा और मानवता की मिसाल थे।

वर्क संस्था की स्थापना के 39 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। करुणा दिवस के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्क संस्था द्वारा शाहबाद गेट स्थित सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में भव्य निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

वर्क संस्था की स्थापना के 39 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने तथा इन वर्षों में निरंतर करुणा एवं सेवा के कार्य किए जाने के उपलक्ष्य में यह 19वां मेगा निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।

संस्था द्वारा पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद के जन्मदिवस को “करुणा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मेडिकल कैंप का संचालन वर्क संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्लामा सय्यद अब्दुल्लाह तारिक़ एवं हिंद भाईचारा समिति के अध्यक्ष धनंजय पाठक जी के तत्वावधान में किया गया। कैंप में रामपुर के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. आरिफ़ सिद्दीकी, डॉ. तैमूर, डॉ. शोएब रज़ा, डॉ. सृष्टि बंसल एवं डॉ. शमा तारिक़ सहित 25 चिकित्सकों ने निःशुल्क अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

कैंप में 1800 से अधिक रोगियों की जाँच की गई तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार तीन-तीन दिन की दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर एवं रक्त की जाँच भी निःशुल्क की गई।

इस अवसर पर अल्लामा सय्यद अब्दुल्लाह तारिक़ ने कहा कि हज़रत मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए करुणा और मानवता की मिसाल थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव दूसरों के हित और कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि करुणा दिवस पर लोगों को ज़रूरतमंदों की सहायता, बीमारों की सेवा और मानव कल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए। अपने पैग़म्बर के प्रति सच्ची श्रद्धा का एक बेहतर उदाहरण यही है कि हम उनके बताए हुए मानवता और सेवा के मार्ग पर चलें।

धनंजय पाठक जी की अनुपस्थिति में उनके पुत्र शिवांश पाठक ने हिंद भाईचारा समिति की ओर से पूरे कैंप के दौरान अपना समय एवं सेवाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष निक्कू पंडित जी ने मेडिकल कैंप की सराहना करते हुए कहा कि सभी महापुरुष समाज को कुछ न कुछ अच्छी शिक्षा देकर गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से समाज कई बार उनकी शिक्षाओं के विपरीत आचरण करता है।

जिससे गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि वर्क संस्था द्वारा आयोजित यह मेडिकल कैंप मानव सेवा का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस मेडिकल कैंप में आते रहे हैं और संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।

वर्क संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों में भी संस्था के सामाजिक एवं मानव कल्याणकारी उद्देश्यों के लिए कार्य कर रहे हैं। संस्था का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, करुणा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

मेडिकल कैंप में रामपुर के प्रसिद्ध व्यापारी एवं समाजसेवी बबलू खान, मुन्नन खान, सहित जुनेद मिर्ज़ा, नसीम अहमद, मोहम्मद आसिम, अमान खान, ख़िज़र खान, हुमा बी, शमा, इल्मा, मोनिका मेदिरत्ता, रुचि, नेहा रस्तोगी, रीता अरोड़ा एवं मनु सक्सेना आदि उपस्थित रहे और कैंप के सफल संचालन में सहयोग किया।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन