ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी से अपील है कि जश्न को शांति, सौहार्द और : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी से अपील है कि जश्न को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Wed, Aug 26, 2026
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी से अपील है कि जश्न को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। ईद मिलादुन्नबी की बहुत बहुत मुबारकबाद रहमतुल्लिल आलमीन, हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत-ए-मुबारक के इस पाक मुबारक मौके पर आप सभी को दिल की गहराइयों से ईद मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद।
अल्लाह तआला इस मुबारक दिन के सदके हम सभी की दुआओं को कबूल फरमाए, हमारे घरों में अमन, खुशहाली और बरकत अता फरमाए तथा हमें प्यारे नबी हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं पर चलने की तौफीक अता फरमाए।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी से अपील है कि जश्न को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था का पालन करें, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य न करें और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दें।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तथा जरूरतमंदों की मदद कर इस मुबारक अवसर को इंसानियत और सेवा की भावना से मनाएं।
आइए, ईद मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन