Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पिकअप बचाने के चक्कर में कम्पाइन में घुसा कंट्रेनर : बड़ा हादसा टला,एनएचएआई की मदद से हाइवे हुआ सुचारु

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 23, 2026
Post views : 608

बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र ग्राम टिसुआ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली से बहेड़ी जा रही कम्पाइन मशीन युपी 25 ईएफ 1367 में पीछे चल रहा कन्ट्रेनर संख्या युपी 21 सीएन 6066 जा घुसा जिससे दोनों बहन क्षतिग्रस्त हो गए जहाँ दोनों वाहन चालकों ने वाहनों से कूद कर जान बचाई।

दरअसल गुरुवार प्रातः करीब 9:00 बजे कम्पाइन मशीन के आगे चल रही सवारी पिकअप ने टिसुआ ओवर ब्रिज से उतरते समयँ अचानक ब्रेक लिए जिसके पीछे चल रही कम्पाइन मशीन चालक मोहम्मद सद्दाम पुत्र इंतयाज अहमद निवासी सिमरा बहेड़ी ने पिकअप बचाने के चक्कर में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कम्पाइन को डिवाइड पर चढ़ा दिया जिससे बड़ा हादसा तो टल गया किंतु कम्पाइन के पीछे औरंगाबाद से काशीपुर जा रहा कंन्ट्रेनर कम्पाइन में पीछे से जा घुसा जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कंन्ट्रेनर चालक तस्लीम ने बताया कि वह कम्पाइन मशीन के पीछे चल रहा था अचानक कम्पाइन चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर कंन्ट्रेनर को काफ़ी कंट्रोल किया किन्तु कम्पाइन में जाकर घुस गया।घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया घटना की सूचना थाना पुलिस और एनएचएआई को दी गई हैड्रा मशीन के साथ पहुंचे दर्जन भर कर्मियों ने हैड्रा की मदद से दोनों बहनों को निकाल कर अलग किया इसके बाद नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।

लोगों का कहना था कि नेशनल हाईवे में ओवर ब्रिज पर पीले रंग के भारी मात्रा में बनाए गए ब्रेकर घटनाओं का कारण बन रहे हैं।सड़क दुर्घटना में गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Accident news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन