Wed 09 Sep 2026

ब्रेकिंग

आल्हा ने जगाई वीरता की याद

वापस मांगे तो धमकी देने का आरोप

चार ने घेरकर पीटा

कल्याणी देवी में सड़कों से जलनिकासी तक बदलेगी तस्वीर

याद आया पूरा सेवाकाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मौरंग खदानों में कानून बेबस..? : ओवरलोडिंग बेखौफ जारी

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Jan 31, 2026
Post views : 319

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन मौरंग खदान से हो रही ओवरलोडिंग अब महज़ अवैध खनन नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की खुली परीक्षा बन चुकी है। दिन हो या रात, नियमों की धज्जियाँ उड़ाते ट्रक और ट्रैक्टर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के बयानों से यह साफ़ होता है कि शाम ढलते ही “बिना रवन्ना” वाहनों का काफिला निकल पड़ता है।

विजयीपुर–नरैनी मार्ग से लेकर खागा तहसील के सामने तक ओवरलोड वाहनों की कतारें इस बात की गवाही देती हैं कि यह सब बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं। हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। कभी-कभार चालान, कभी प्रतीकात्मक छापेमारी—लेकिन असली खेल जस का तस चलता रहता है। महीनों पहले STF की कार्रवाई से उम्मीद जगी थी कि माफिया पर नकेल कसेगी, मगर वह उम्मीद भी जल्द ही दम तोड़ गई।

ओवरलोडिंग से सड़कें जर्जर हो रही हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद यदि हालात नहीं बदलते, तो सवाल लाज़िमी है—क्या यह लापरवाही है या मिलीभगत? और यदि सब कुछ “सेटिंग” के दम पर चल रहा है, तो आम जनता आखिर किससे न्याय की उम्मीद करे?

Tags :

Fatehpur News

Crime live

Fatehpur corruption