: ऑपरेशन लंगड़ा का खौफ, अपराधी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Sat, Aug 2, 2025
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव: यूपी के उन्नाव में अपराधियों के अंदर आपरेशन लंगड़ा का खौफ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। महिला के साथ टप्पेबाजी के मामलें में वांछित चल रहे शातिर बदमाश ने सदर कोतवाली में पहुंचकर सरेंडर किया है। हाथ में तख्ती लेकर गोली न मारनें की गुहार लगाते हुए गुनाहों से तौबा की। आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडा नाला, गूलरभोज का रहने वाला है। बता दें कि जुलाई माह में इन्द्रानगर मोहल्ले की एक महिला से कुछ अज्ञात युवकों ने टप्पेबाजी कर सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए थे। महिला की शिकायत के बाद से कोतवाली पुलिस स्वॉट और सर्विलांस टीम बनाकर अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इब्राहिम ने ऑपरेशन लंगड़ा के खौफ के चलते कोतवाली पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए माफी मांगी है।
दो दिन पूर्व मुठभेड़ में दो टप्पेबाजों की हुई थी गिरफ्तारी
उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। इसी क्रम में शहर कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी महिला ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ जेवर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुरुवार को स्वॉट, सर्विलांस और सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गैंग के लईक और महबूब को गिरफ्तार किया था। जिसमें इब्राहिम मौके से फरार होने में सफल रहा था। अभियुक्तों के पास से कान के झाला, एक अंगूठी पीले धातु की बरामद हुआ है। सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
: गांव के तालाब में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम!
Sat, Aug 2, 2025
गांव के तालाब में डूबने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम!
उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल ख़बर उन्नाव से है जहां बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर मजरा महेशखेड़ा गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक प्रेमलाल की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमलाल पुत्र स्वर्गीय गुरु दयाल रविवार सुबह गांव के पास बने तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास कोई मौजूद नहीं था। उसी दौरान तालाब के पास से गुजर रही मृतक की मां विद्यावती ने बेटे को डूबते देखा। वह चीखने-चिल्लाने लगी और गांव के ही दीपक कुमार, दीपक सिंह और बिंदा प्रसाद को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण तुरंत तालाब पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद प्रेमलाल को बाहर निकाला। बता दे कि घटना के बाद पास के डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक प्रेमलाल की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने मौके पर ही युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी निशा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं – शिवम (17), शिवानी (14) और शिवांशी (10)। प्रेमलाल की शादी को 20 वर्ष पूरे हो चुके थे। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई पन्ना लाल की 2009 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि छोटे भाई प्रेम कुमार का भी निधन हो चुका है। अब केवल अवधेश कुमार ही जीवित हैं। लगातार हो रही मौतों ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि प्रेमलाल मेहनती और सरल स्वभाव का व्यक्ति था। उसकी असमय मौत से परिवार ही नहीं पूरा गांव गमगीन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
: आरोप: बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली
Fri, Aug 1, 2025
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव: शहर में चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि आए दिन रात हो या दिन विभाग की टीम एफआईआर का डर दिखाकर रुपये मांगे जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली कर्मचारी दादामियां चौराहा, गद्दियाना, कंजी, ऊंटसार, कहारों का अड्डा मोहल्लों में पहुंचकर चेकिंग कर रहे हैं। चेकिंग के नाम पर मीटर और केबल की जांच करते हैं। केबल कटा हुआ मिलने या फिर मीटर में गड़बड़ी बताकर रुपये की डिमांड करते हैं। विरोध करने पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं।
विभाग के रवैये को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।पिछले एक दो महीने से शहर में बिजली चेकिंग अभियान चल रहा है। विभागीय अधिकारी प्राइवेट कर्मियों को लेकर बिजली चेकिंग की वीडियोग्राफी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर अधिक भार होता है, तो उपभोक्ता से अवैध वसूली को सीधे डीलिंग हो रही है। रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। भय के कारण उपभोक्ता रुपये देने को तैयार हो जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर शोषित उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिक भार की बात कहकर विद्युतकर्मियों ने अवैध वसूली में रुपये की मांग की। जब इंकार किया तो मुकदमे की धमकी दी। मजबूरन रुपये देने पड़े। नियमानुसार, यदि उपभोक्ता अधिक भार का प्रयोग कर रहा है तो पेनल्टी लगनी चाहिए, ताकि राजस्व लाभ हो। लेकिन विभागीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ मिलकर जेब भरने में लगे हैं। विधुत विभाग की कार्यशैली से लोगों में नाराज़गी दिख रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय सभासद मेराजउद्दीन का कहना है कि बिजली विभाग की टीम आए दिन वार्ड में चेकिंग के लिए धमक पड़ते है। और वार्डवासियों के साथ चेकिंग के नाम पर उगाही कर रहे है। उन्होनें कहा कि विधुत विभाग चेकिंग करने क्षेत्र में आए उनका पूरा सहयोग किया जाएगा लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी के नाते वार्डवासियों के साथ उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही करेंगें।