Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

सायरन बजते ही अलर्ट हुई टीमें, अंधेरे में सुरक्षित रहने का कराया अभ्यास

मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

51 आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फर्जी पहचान से जमीन का बैनामा : फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 21, 2026
Post views : 75

2010 और 2013 में हुए दो बैनामों में धोखाधड़ी का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। जमीन के मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर भूमि का बैनामा कराने और बाद में उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति के नाम बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद हसनगंज थाने में आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अमर उर्फ अमर सिंह के मुताबिक, मौजा ताजपुर स्थित भूमि संख्या 323 का रकबा 0.1280 हेक्टेयर है। इस भूमि पर उनका संक्रमणीय भूमिधर के रूप में नाम दर्ज है। आरोप है कि 30 अप्रैल 2010 को रामकुमार ने उनकी जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर खुद को अमर बताकर दस्तावेज लेखक कमलेश सिंह की मदद से जमीन का बैनामा करा लिया। इस बैनामे में ठाकुर प्रसाद और सरवन कुमार गवाह बने थे। आरोप है कि दाखिल-खारिज कराने के बाद रामकुमार ने सात नवंबर 2013 को उसी भूमि का बैनामा बशीर अली के नाम करा दिया। इस बार दस्तावेज लेखक राकेश कुमार की भूमिका बताई गई है। बैनामे में हृदयनरायन और विमलेश गवाह थे। पीड़ित के अनुसार, सितंबर 2025 में गांव आने पर उसे जमीन के बैनामों की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर हसनगंज पुलिस ने रामकुमार, कमलेश सिंह, ठाकुर प्रसाद, सरवन कुमार, बशीर अली, राकेश कुमार, हृदयनरायन और विमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन