सीएम का संदेश : मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Fri, Nov 20, 2026
समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भूमिका को बताया अहम
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू जागरण मंच के प्रभारी मंत्री विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की है। दो अक्टूबर 2026 को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने विमल द्विवेदी को समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाना महत्वपूर्ण कार्य है। विमल द्विवेदी के परिश्रम, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण को जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से आगे बढ़ रही हैं। गरीब, वंचित, वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विमल द्विवेदी अपने सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पत्र मिलने पर विमल द्विवेदी ने आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सामाजिक कार्यों को महत्व दिए जाने को प्रोत्साहन देने वाला कदम बताया। साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ जारी रखने की बात कही।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन