Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

सायरन बजते ही अलर्ट हुई टीमें, अंधेरे में सुरक्षित रहने का कराया अभ्यास

मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

51 आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अब धूल के गुबार से मिलेगी राहत : सड़कों पर दौड़ेगा एंटी स्मॉग गन वाहन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 20, 2026
Post views : 201

6000 लीटर पानी की क्षमता वाले आधुनिक वाहन से होगा छिड़काव, गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में आएगा काम

उन्नाव। शहर की सड़कों पर उड़ती धूल और सर्दियों में छाने वाले स्मॉग से निपटने के लिए नगर पालिका ने नई पहल की है। अब धूल प्रभावित इलाकों में पानी का छिड़काव करने के लिए आधुनिक एंटी स्मॉग गन वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से खरीदे गए इस वाहन का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। इससे प्रमुख सड़कों और व्यस्त मार्गों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। करीब 30 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए 12 टन क्षमता वाले टाटा वाहन में छह हजार लीटर पानी की क्षमता वाला टैंक लगाया गया है। इसमें एंटी स्मॉग गन के साथ वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है। इसकी मदद से सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के साथ हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने का प्रयास किया जाएगा। खासकर उन रास्तों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और धूल उड़ने की समस्या बनी रहती है।

गर्मी में भी मिलेगी राहत

इस वाहन का इस्तेमाल केवल सर्दियों में ही नहीं, बल्कि गर्मी के मौसम में भी किया जा सकेगा। गर्मियों में सड़कों पर पानी का छिड़काव होने से धूल उड़ने की समस्या कम होगी। वहीं, सर्दियों में स्मॉग और वायु प्रदूषण के प्रभाव को नियंत्रित करने में इसकी मदद ली जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक वाहन चलाया जा सकेगा।

विकास के साथ स्वच्छ वातावरण पर रहेगा जोर

पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने शहर में प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में इस व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि नगर का विकास केवल सड़क, नाली और दूसरी बुनियादी सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। लोगों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण देना भी नगर पालिका की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ आधुनिक वाहन की व्यवस्था की गई है। इसका नियमित संचालन कर धूल और प्रदूषण से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वाहन के शुभारंभ के दौरान भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा 'भानु' और सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वच्छ हवा देना भी हमारी प्राथमिकता : श्वेता मिश्रा

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि शहरवासियों को धूल और वायु प्रदूषण से राहत दिलाना नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। शहर का विकास केवल सड़कों और अन्य सुविधाओं तक सीमित नहीं है। लोगों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन