Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

सायरन बजते ही अलर्ट हुई टीमें, अंधेरे में सुरक्षित रहने का कराया अभ्यास

मुलायम सिंह की जयंती पर भगवंतनगर में सियासी संदेश

51 आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अकेले संभाल रही तीन बच्चों की जिम्मेदारी : मीना को आजीविका के लिए मिली दुधारु गाय

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Nov 11, 2026
Post views : 90

पति की जयंती पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने दुधारु गाय देकर परिवार की मदद की

उन्नाव। पति के निधन के बाद तीन बच्चों की परवरिश और घर चलाने की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही मीना गौतम के लिए परिवार का खर्च उठाना आसान नहीं था। आर्थिक तंगी के बीच बच्चों की जरूरतें पूरी करना उनके सामने बड़ी चुनौती थी। ऐसे में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने मीना के परिवार को दुधारु गाय देकर उन्हें आमदनी का एक जरिया उपलब्ध कराने की पहल की। इससे परिवार को रोजमर्रा के खर्चों में सहारा मिलने की उम्मीद है। सरोसी ब्लॉक के अफजल नगर निवासी मीना गौतम के पति प्रमोद गौतम की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। उनके जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मीना पर आ गई। तीन नाबालिग बच्चों की परवरिश के साथ घर की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी स्थिति को देखते हुए अन्नू टंडन ने उनकी मदद के लिए दुधारु गाय भेंट की। यह पहल उनके पति स्वर्गीय संदीप टंडन की जयंती के अवसर पर की गई। अन्नू टंडन ने इस मौके को जरूरतमंद परिवार की मदद से जोड़ते हुए कहा कि किसी की सहायता का असली मकसद उसे आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देना होना चाहिए। मीना के परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए गाय देने का निर्णय लिया, ताकि दूध के जरिए उनकी आमदनी का साधन बन सके और बच्चों की परवरिश में कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संदीप टंडन के विचार और सामाजिक सरोकार उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहे हैं। जरूरतमंद परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की छोटी-सी कोशिश उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गाय मिलने पर मीना गौतम ने कहा कि पति के निधन के बाद बच्चों को पालना और घर का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया था। ऐसे समय में अन्नू टंडन की ओर से मिली मदद उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा है। इससे आजीविका चलाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल, नीरू टंडन, विवेक शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, अंकित सिंह परिहार, हृदय श्रीवास्तव, संजय निगम, अमित शुक्ला, शिक्षक नेता विवेक पटेल, राजबहादुर चौहान, दीपक श्रीवास्तव, सबा अहमद और विमल मेहरोत्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन