दो बेटों के साथ जा रहे पिता पर हमला : तीनों घायल
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Tue, Nov 10, 2026
ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटने का आरोप, पांच नामजद
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में ब्राइट कैरियर स्कूल के पास दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद के दौरान पिता और उनके दो बेटों पर हमला कर दिया गया। हमले में तीनों घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ब्रह्म नगर शुक्लागंज निवासी क्रांति सिंह के अनुसार, नौ नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने दोनों बेटों आदित्य सिंह और अर्नव सिंह के साथ सुभाष नगर जा रहे थे। रास्ते में ब्राइट कैरियर स्कूल के पास कुछ लोगों का आपस में विवाद हो रहा था। इसी दौरान छोटू, गौरव श्रीवास्तव, आजाद, गोविंद और मिंटू निषाद ने उन पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन